लखनऊ। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के नीचे, गोसाईगंज-मोहनलालगंज रोड पर की गई। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 27 अप्रैल 2025 को पीड़िता के परिजनों ने थाना गोसाईगंज में तहरीर दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि गांव के ही तीन युवकों ने किशोरी को जबरन उठाकर इजहार पुत्र अजीज की पिकअप (यूपी 32 एनएन 6780) में डालकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलते ही थाना गोसाईगंज पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 70(2) बीएनएस और पाक्सो एक्ट की धारा 5जी/6 के तहत दर्ज किया गया।
पुलिस आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर दक्षिणी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त के निर्देशन और थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों मो. मुश्ताक (पुत्र अनवर अली, उम्र 21 वर्ष), साहिल (पुत्र रईस, उम्र 21 वर्ष), और अहसान (पुत्र इसरार, उम्र 19 वर्ष), तीनों निवासी ग्राम जौखण्डी, थाना गोसाईगंज, लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक प्रभात कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर, उपनिरीक्षक श्री लाल सिंह, कांस्टेबल शिवप्रताप और कांस्टेबल सुखराम की भूमिका महत्वपूर्ण रही। तीनों आरोपियों के खिलाफ फिलहाल एक ही मामला, मुकदमा संख्या 192/2025, दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है और अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही भी की जा रही है। इस घटना ने इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह