Gorakhpur Student Murder: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सोमवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहे 19 साल छात्र की पशु तस्करों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दीपक गुप्ता नाम के इस छात्र के मुंह में कथित तौर पर गोली मारी गई। हत्यारों ने अपने वाहन से उसका सिर कुचल दिया और फिर उसके शव को उसके घर से चार किलोमीटर दूर फेंक दिया। इस घटना के बाद गांव में बवाल मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं पुलिस पर पथराव किया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। उधर सीएम योगी ने इस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शेंगे नहीं।
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार दोपहर की है जब पशु तस्करों का एक समूह तीन अलग-अलग वाहनों में सवार होकर एक गांव से मवेशी चुराने आया था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर दीपक अकेले ही तस्करों का पीछा करने निकल पड़ा। हालांकि, अपराधी उसे पकड़ने में कामयाब रहे और उसे जबरन अपनी डीसीएम गाड़ी में बिठा लिया और एक घंटे तक इधर-उधर घुमाते रहे। उसके बाद छात्र की बेरहमी से हत्या कर शव फेंक दिया। छात्र की नृशंस हत्या के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने गोरखपुर-पिपराइच मार्ग जाम कर दिया, जो बाद में हिंसक हो गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने एक तस्कर को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
इस संबंध में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में कई टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही गिरफ़्तारियां की जाएंगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने एक पशु तस्कर को पकड़ा है। उसे कुछ चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। इसके अलावा पीड़ित परिवार की जो भी स्थानीय समस्या है, उसका समाधान किया जाएगा। जहां से भी संभव होगा, मदद की जाएगी।
उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत करने और दोषियों के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देश मिलते ही डीए, एसएसपी, डीआईजी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आला अधिकारी पीड़ित परिवार से बातचीत कर उन्हें समझाने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह