Gopal Khemka Murder: मशहूर कारोबारी और मगध अस्पताल के मालिक गोपाल खेमका की शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर ही है। इस बीच पुलिस को जांच में कई अहम सुराग खुले है। पुलिस को शक है कि यह कॉन्ट्रैक्ट किलिंग हो सकती है।
सूत्रों की माने तो व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या के मामले में पुलिस को शक है कि बेउर जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अजय वर्मा का इस वारदात में हाथ हो सकता है। बताया जा रहा है कि कल जब पुलिस के आला अधिकारियों ने बेउर जेल में छापेमारी की तो वहां अजय वर्मा से भी पूछताछ की गई. पुलिस को शक है कि यह हत्या जमीन विवाद के चलते की गई है। पुलिस इस हत्याकांड को कॉन्ट्रैक्ट किलिंग से जोड़कर जांच कर रही है। इस मामले में गोपाल खेमका के छोटे बेटे गौरव खेमका ने अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
बता दें कि शुक्रवार रात मशहूर बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोपाल खेमका को गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित पनास होटल के पास उस समय गोली मार गई, जब वे अपने अपार्टमेंट में कार से उतर रहे थे। हमलावर पहले से ही घात लगाए बैठे थे और मौका मिलते ही उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए न सिर्फ पुलिस और प्रशासन हरकत में आया है, बल्कि राज्य सरकार ने भी इसे चुनौतीपूर्ण मामला मानते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
हालांकि घटना के 36 घंटे बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद और पुरानी रंजिश हो सकती है। यह पहली बार नहीं है जब खेमका परिवार को हमला किया गया हो । इससे पहले भी 2019 में गोपाल खेमका के बड़े बेटे गुंजन खेमका की हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को वैशाली जिले में अपराधियों ने अंजाम दिया था। अब एक बार फिर खेमका परिवार को निशाना बनाए जाने से राजधानी में सनसनी फैल गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह