Gonda Road Accident: यूपी के गोंडा जिले में एक भयानक हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे 11 लोगों की जान चली गई। इटियाथोक थाना क्षेत्र में यह हादसा उस वक्त हुआ श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे।
मिली जानकारी के मुताबकि ये सभी लोग दर्शन के लिए निकले थे, तभी यह हादसा हुआ। भारी बारिश के कारण इटियाथोक थाना क्षेत्र के रहरा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में 11 लोगों के मरने की सूचना है, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिले में हुए दुखद सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा ऐलान किया है। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'X' के जरिए एक पोस्ट में कहा, "ज़िले गोंडा में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस हादसे में मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है और ज़िला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए गए हैं।" सीएम योगी ने आगे कहा, "मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई