लखनऊ : रेलवे बोर्ड के सदस्य (परिचालन एवं व्यवसाय विकास) हितेंद्र मल्होत्रा ने मंगलवार को गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने गोमतीनगर स्टेशन के पुनर्विकास के कार्यों के तहत नवनिर्मित नार्थ टर्मिनल बिल्डिंग, कॉमर्शियल ब्लाक, फ्लाईओवर, एयर कॉनकोर्स का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन के ले-आउट प्लान, फर्स्ट और सेकेंड एंट्री पर चल रहे आधारभूत संरचनाओं के विकास कार्यों का भी जायजा लिया।
उन्होंने मंडल के अफसरों को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं को विस्तार देने का निर्देश दिया। जिससे स्टेशन पर यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव हासिल हो। इस मौके पर गोमतीनगर स्टेशन को अत्याधुनिक और यात्री केंद्रित बनाने के लिए निर्माणाधीन परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कार्यों की प्रगति पर संतोष जताते हुए सम्बंधित अफसरों को परियोजनाओं को समय से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह पुनर्विकास परियोजना न सिर्फ गोमतीनगर स्टेशन को एक आधुनिक रेलवे हब के रूप में स्थापित करेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। इस मौके पर उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) रजनीश गुप्ता, रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) के मुख्य परियोजना प्रबंधक सुधीर सिंह व मंडल के वरिष्ठ शाखाधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह