रामपुर: प्रदेश सरकार ने विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए विजन डॉक्युमेंट तैयार करने के संबंध में आम जनता से सीधे तौर पर सुझाव आमंत्रित किए हैं इस पहल का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर के साथ ही सर्वांगीण क्षेत्रों में विकास की धारा से जोड़ना है।
जनता की राय और सहभागिता से ही नीतियों का निर्माण अधिक सशक्त और प्रभावित हो सकता है। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा https://samarthuttarpradesh.up.gov.in पोर्टल पर सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं। आमजन सीधे क्यूआर कोड स्कैन करके भी निर्धारित पेज पर अपने सुझाव दे सकते हैं। सुझाव पोर्टल पर दिए गए सुझाव फार्म पर क्लिक करके अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज करें। एक श्रेणी का चयन करके अपना सुझाव दें और फॉर्म सबमिट कर दें। उन्होंने बताया कि प्रदेश के आमजन के इन सुझावों को सरकार द्वारा बनाई जाने वाली नीतियों के निर्माण में शामिल किया जाएगा और विकसित उत्तर प्रदेश - 2047 का खाका तैयार किया जाएगा, इसलिए आमजन की राय भविष्य में प्रगति का आधार बनेगी।
प्रदेश सरकार द्वारा बेहतर सुझाव देने वालों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह