इंदौरः इंदौर शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में एक युवती की आंख में गोली लग गई, जिसके बाद उसकी सहेलियों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया और भाग गईं। घायल युवती की यहां बॉम्बे अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती का नाम भावना सिंह (28) पुत्री संतोष सिंह बताया जा रहा है। वह मूल रूप से ग्वालियर के मुरार की रहने वाली है।
अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में उसकी तीन सहेलियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। लसूड़िया थाना प्रभारी तारेश सोनी ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब 3:45 बजे कुछ युवक घायल युवती भावना सिंह को अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने उनसे घटना के बारे में पूछताछ की तो वे परिजनों को बुलाने की बात कहकर बाहर निकल गए और भाग गए। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना महालक्ष्मी नगर में हुई, जहां युवती की सहेलियां किराए से रहती हैं।
बताया जाता है कि रात में वह तीन लड़कों के साथ थी। यहां लड़के शराब पार्टी कर रहे थे, जिसके बाद गोली चल गई। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद जब युवक घायल युवती को अस्पताल ले गए तो वे अपना चाबी का गुच्छा वहीं भूल गए। चाबी के छल्ले पर आरआर मेंशन बिल्डिंग का पता लिखा था, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिसमें आरोपी रात को बिल्डिंग से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि घटनास्थल के पास पांच युवकों ने एक मकान किराए पर लिया था। इनमें से दो युवक एक निजी कंपनी में काम करते थे।
पुलिस ने मकान मालिक को मौके पर बुलाकर पूछताछ की। मकान मालिक ने चारों युवकों के नाम पर बना रेंट एग्रीमेंट पुलिस को सौंपा, जिसके आधार पर उनकी पहचान हो गई है। जांच में पता चला है कि वे महालक्ष्मी नगर में शराब पार्टी कर रहे थे। युवती लड़कों के साथ थी। वह पार्टी से घर जाने की जिद कर रही थी। इस पर उसके दोस्त आशु ने उसे गोली मारने की धमकी दी। इस दौरान आशु की पिस्तौल से गोली चल गई। गोली भावना की आंख में लगी। डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी भावना सिंह को किराए की कार से अस्पताल ले गए थे। आरोपी कार को निपनिया में छोड़कर चले गए थे। उस पर खून के धब्बे मिले हैं।
पुलिस ने कार मालिक जतिन जायसवाल को बुलाया। उसने बताया कि उसने कार आशु यादव को किराए पर दी थी। आशु दतिया का रहने वाला है। मकान मालिक दीपक ने जिन लड़कों को मकान किराए पर दिया है, वे दतिया, ग्वालियर और सतना के रहने वाले हैं। डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि आंख में गोली लगने से घायल युवती भावना सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। भावना की मौत के मामले में पुलिस ने पीयूष और उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं, इस मामले में दतिया के आशु यादव और एक अन्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है। भावना आशु की दोस्त है। वह उससे मिलने आती थी। आंख के पास देशी तमंचे से गोली चली। इसमें उसकी मौत हो गई।
अन्य प्रमुख खबरें
“कलम की आवाज” कार्यक्रम में झांसी के युवा ऐश्वर्य सरावगी सम्मानित
शुगर मिल के कर्मचारी ने की आत्महत्या, अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप
झांसी पुलिस को मिली 7 नई पीआरवी स्कॉर्पियो गाड़ियां, आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता होगी मजबूत
Rajasthan: पर्यटकों को भा रहा डिजिटल प्लेटफाॅर्म OBMS, एक क्लिक पर हो रही बुकिंग
माँ शारदा शक्ति मंदिर में दाऊ सरकार का आगमन, धार्मिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा
पत्रकार संगठन ने नवनियुक्त डीएम से की मुलाकात, जनसमस्याओं और सुरक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन
विजयपुर में संत दिग्विजय राम का संदेश—“संपत्ति नहीं, संस्कार ही बनाते हैं असली पहचान”
झांसी सिटी बस सेवा घाटे में, फिर भी यात्रियों के लिए बनी राहत, आंकड़ों ने खड़े किए सवाल
Pilibhit: पत्रकार से धोखाधड़ी और धमकी का आरोप, सराफा व्यापारी पर कार्रवाई की मांग
आयुर्वेद को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम, कैंसर पर आधारित पुस्तक का विमोचन
भरतपुर के ढाना खेड़ली गांव में भीषण आग, एक परिवार का सब कुछ जलकर राख
बलिया में गंगा नदी में बड़ा हादसा: 4 लोग डूबे, राहत-बचाव कार्य जारी, सीएम योगी ने जताया शोक
झांसी में सट्टा गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी