Ghaziabad Boiler Blast : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां भोजपुर थाना क्षेत्र में टेक्सटाइल फैक्ट्री का बॉयलर फटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और छह अन्य झुलस गए। यह टेक्सटाइल फैक्ट्री भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव दतेरी में है।
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पीड़ितों के परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर हंगामा किया। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाजियाबाद के एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं और उन्होंने पुलिस को शव भी नहीं उठाने दिया। स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन ने आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया है। परिजनों का आरोप है कि मजदूरों को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे।
पुलिस जांच कर रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बॉयलर में विस्फोट कैसे हुआ। इस हादसे में प्रभावित सभी लोग इसी फैक्ट्री के मजदूर बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान योगेंद्र (42) पुत्र बिजेंद्र निवासी मुकीमपुर मधेया थाना भोजपुर, अनुज (25) पुत्र प्रेम सिंह निवासी कृष्णा नगर थाना मोदीनगर और अवधेश निवासी जहांगीरपुर गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई है। एक घायल की पहचान लकी पुत्र जयभगवान निवासी सुहाना थाना निवाड़ी के रूप में हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बॉयलर फटने से बहुत तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांवों से लोग मौके पर पहुंचे।
अन्य प्रमुख खबरें
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े