गाजीपुर: उत्तर प्रदेश सरकार की "जीरो टॉलरेंस" नीति के तहत गाजीपुर पुलिस ने एक और बड़ा कदम उठाया है। कुख्यात आईएस-191 गैंग के पूर्व सरगना मृत मुख्तार अंसारी के करीबी और सहयोगी रेयाज अहमद अंसारी की लगभग ₹24 करोड़ की बेनामी अचल संपत्ति को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के अंतर्गत कुर्क कर लिया गया है। इस कार्रवाई को जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा पारित आदेश के आधार पर अंजाम दिया गया, जिसे पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की संस्तुति और थाना कासिमाबाद के प्रभारी निरीक्षक की रिपोर्ट पर जारी किया गया था।
जांच में सामने आया कि रेयाज अंसारी ने अपराध से अर्जित धन से जो संपत्ति खरीदी थी, वह सीधे तौर पर अपने फरार सहयोगी परवेज जमाल की पत्नी यासमीन जमाल और उसके पिता ऐनुलहक के नाम से रजिस्टर्ड थी। यह संपत्ति बहादुरगंज (कासिमाबाद), जनपद गाजीपुर क्षेत्र में स्थित है और इसकी अनुमानित बाजारू कीमत करीब 24 करोड़ रुपये आंकी गई है। गाजीपुर प्रशासन ने यह कार्रवाई राज्य सरकार की उस नीति के तहत की है, जिसमें संगठित अपराध और माफिया तंत्र को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया है।
रेयाज के खिलाफ 11 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या की कोशिश, जालसाजी, गैंगस्टर एक्ट, धमकी, सरकारी कार्य में बाधा, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, और एससी/एसटी एक्ट शामिल हैं।
परवेज जमाल का आपराधिक इतिहास : परवेज जमाल पर भी कई संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज हैं, जिनमें जालसाजी, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट और नई दंड संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध शामिल हैं। वह वर्तमान में फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि योगी सरकार अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ किसी भी स्तर पर नरमी बरतने के मूड में नहीं है। विशेषकर उन अपराधियों पर जो माफिया नेटवर्क से जुड़े रहे हैं और अवैध रूप से धन-संपत्ति इकट्ठा कर समाज में डर और दबदबा फैलाते रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार