मिर्जापुरः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा ने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं चोरी का माल बेचने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को दिए हैं।
अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में चुनार थाना टीम को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र भूषण मौर्य पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे, इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति चुनार थाना क्षेत्र में चोरी का माल बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर चुनार पुलिस टीम ने चुनार थाना क्षेत्रान्तर्गत बरगवां खरहटिया गांव के पास से मोटरसाइकिल सवार 03 व्यक्तियों को पकड़ा।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अभिमन्नू उर्फ मन्नू पुत्र राजाराम निवासी बलुआ बजहुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर, नागेन्द्र कुमार पुत्र स्व. जोखन प्रसाद निवासी बलुआ बजहुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर तथा रविकान्त उर्फ सोनू पुत्र राजकुमार निवासी दुल्हादौल थाना चुनार जनपद मीरजापुर बताया।
उनके कब्जे से चोरी की गई अष्टधातु की मूर्ति (वेणु गोलाप की मूर्ति) बरामद की गई। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय जेल भेजा जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह