जयपुरः जयपुर कमिश्नरेट की विशेष जिला स्पेशल टीम (सीएसटी) ने महेश नगर थाना इलाके में कार्रवाई कर फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर नौकरी का झांसा देकर करोड़ों रुपए ठगने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी जॉइनिंग लेटर मय दस्तावेज और फर्जी सीबीआई स्पेशल ऑफिसर कार्ड भी बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) कुंदन कंवरिया ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी रविन्द्र शर्मा उर्फ रवि शर्मा (35) निवासी बानसूर जिला कोटपूतली-बहरोड़, वर्तमान करणी विहार, जयपुर को उसके साथी दिनेश कुमार ओला (37) निवासी किशनगढ़ जिला जयपुर ग्रामीण, कुलदीप सिंह जाट (27) निवासी बानसूर जिला कोटपूतली-बहरोड़, वर्तमान बिंदायका जयपुर और विकास यादव (21) निवासी बानसूर जिला कोटपूतली-बहरोड़, वर्तमान करणी विहार, जयपुर के निवासी हैं।
आरोपियों ने खुद को CBI अधिकारी बताकर करोड़ों की ठगी की थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने गिरोह के साथ मिलकर बेरोजगार युवकों की तलाश करता है और उन्हें फर्जी दस्तावेज और उनके दस्तावेजों की प्रतियां देकर सचिवालय और अन्य कार्यालयों के गेट पर बुलाकर उन्हें सचिवालय, देवस्थान विभाग, अग्निशमन केंद्र और कई अन्य सरकारी विभागों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और सहायक बाबू के पद पर अस्थायी और संविदा आधार पर नौकरी दिलवाता है।
बेरोजगार युवक प्रभावित होकर नकल किए गए दस्तावेजों के साथ पैसे भी दे देते हैं। इसके अलावा आरोपी को पहले भी सीएसटी ने करणी विहार थाने में फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया था। जेल से बाहर आने के बाद आरोपी बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था और हाल ही में वह अपने गिरोह के सदस्यों के साथ सचिवालय के आसपास घूमकर बेरोजगार युवकों से नौकरी के नाम पर ठगी कर रहा था। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल