Ganesh Chaturthi 2025 : वैसे तो भगवान गणेश की पूजा हर दिन की जाती है, लेकिन भादों का महीना भगवान की पूजा के लिए बेहद शुभ होता है। हर साल गणेश चतुर्थी भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। कहा जाता है कि इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था, जिसकी खुशी में पूरे देश में गणेश चतुर्थी मनाई जाती है।
मुंबई में इस साल भी गणपति उत्सव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ और शहर भर में होने वाले कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। इस बार पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से कहीं ज़्यादा सतर्क और हाई अलर्ट पर नज़र आ रही है।
मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि इस बार शहर भर में 18,000 से ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही 11,000 से ज़्यादा सार्वजनिक गणेश मंडलों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
इतना ही नहीं, शहर भर में 11,000 से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जो चप्पे-चप्पे पर नज़र रखेंगे। महिलाओं की सुरक्षा के भी ख़ास इंतज़ाम किए गए हैं। महिलाओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस का एक महिला दस्ता भी तैनात किया जाएगा।
सुरक्षा के लिए एसआरएफ, क्यूआरटी और आरएएफ जैसे विशेष बल भी तैनात किए जा रहे हैं। इसके अलावा, दंगा नियंत्रण पुलिस और होमगार्ड के जवानों को भी सक्रिय ड्यूटी पर लगाया जाएगा। मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती और संयुक्त पुलिस आयुक्त सत्यनारायण चौधरी स्वयं व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। दोनों अधिकारी गणेशोत्सव को लेकर कई उच्चस्तरीय बैठकें भी कर चुके हैं।
मुंबई के सबसे लोकप्रिय गणपति मंडल 'लालबागचा राजा' की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहाँ 600 से ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, जिनमें महिला पुलिस, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता, एटीएस, क्राइम ब्रांच और अन्य सुरक्षा विभाग शामिल हैं।
लालबाग इलाके में 3 से 4 डीसीपी स्तर के अधिकारी भी विशेष रूप से तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, पूरे इलाके की निगरानी के लिए लगभग आधा दर्जन ड्रोन लगाए जाएंगे। यातायात नियंत्रण के लिए भी 600 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है, ताकि दर्शनार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मुंबई पुलिस का कहना है कि इस बार गणेश उत्सव पूरी तरह से सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
शादी का झांसा देकर ठगी: झांसी में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 610 लोग बने शिकार
Maharashtra: बरातियों को ले जा रही वैन व ट्रेलर में जोरदार टक्कर, 5 की मौत
Tehri Garhwal Accident: गहरी खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे सभी
होमगार्ड भर्ती परीक्षा: डीएम इन्द्रजीत सिंह और एसपी चारू निगम का औचक निरीक्षण
Muzaffarnagar: एसपी सिटी अमृत जैन ने चरथावल थाने का वार्षिक निरीक्षण किया, दिए कई निर्देश
चरथावल में पुलिस मुठभेड़: शातिर गौकश गोली लगने से घायल, अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर शाहजहांपुर में भव्य संगोष्ठी, छात्रों ने किया सामूहिक गान
नए जिलाधिकारी गौरांग राठी और सीडीओ रामेश्वर सब्बनवाड ने संभाला पदभार, सुशासन और विकास पर रहेगा फोकस
कोटड़ी का सपूत बना राष्ट्र का प्रहरी: सहायक कमांडेंट अभिषेक शर्मा के स्वागत में उमड़ेगा जनसैलाब
झांसी में नए जिलाधिकारी गौरांग राठी की पहल: 4 घंटे में शुरू हुआ एलपीजी शिकायत कंट्रोल रूम
Weather Update: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का प्रकोप, 43 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान