झांसी : लगभग एक महीने से फरार चल रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण ने गुरुवार सुबह अचानक न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। रंगदारी मांगने और डकैती के मामले में वांछित चल रहे पूर्व विधायक ने पुलिस और प्रशासन की निगरानी से बचते हुए सुबह करीब 10 बजे एमपी-एमएलए कोर्ट कक्ष के भीतर आत्मसमर्पण किया, जिससे पूरे प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई। पूर्व विधायक के अधिवक्ता की ओर से प्रस्तुत आवेदन पर सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) जितेंद्र यादव की अदालत ने दीप नारायण को 24 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि मोठ थाना क्षेत्र के ग्राम भूजोंद निवासी प्रेम सिंह पालीवाल ने 22 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया गया था कि पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव, उनके रिश्तेदार अनिल यादव और अन्य सहयोगियों ने उनसे 32 हजार रुपये की लूट की और रंगदारी की मांग की। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे। पुलिस बीते एक महीने से पूर्व विधायक की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। उनके संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी गई, लेकिन हर बार पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। ऐसे में न्यायालय में अचानक आत्मसमर्पण को पुलिस और प्रशासन के लिए अप्रत्याशित घटनाक्रम माना जा रहा है।
इस मामले को लेकर आईजी आकाश कुलहरी ने बताया कि जेल में दीपक यादव से विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में यह जानने का प्रयास होगा कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से लेकर आत्मसमर्पण तक वे कहां-कहां रहे और उन्हें किन लोगों का सहयोग मिला। साथ ही इस पहलू की भी जांच की जाएगी कि कहीं किसी विभागीय अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका तो नहीं रही। जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक दीप नारायण पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में पांच दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें जमीन पर अवैध कब्जा, धमकी देना, मारपीट, रंगदारी, लूट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।
जेल भेजे जाने से पहले पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में पूर्व विधायक ने कहा कि उन्हें अपने ऊपर लगे आरोपों की पूरी जानकारी है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सच्चाई जांच के बाद सामने आ जाएगी। हालांकि आत्मसमर्पण के लिए आज का दिन क्यों चुना गया, इस सवाल का जवाब देने से पहले ही सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें वाहन में बैठाकर जेल रवाना कर दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई