मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर जिला जेल से जुड़े एक बड़े खुलासे ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुरहापुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी को बुधवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन पर आरोप है कि उन्होंने जेल में बंद अपने रिश्तेदार शाहनवाज राणा को अवैध रूप से मोबाइल फोन पहुंचाया। घटना तब उजागर हुई जब जेल प्रशासन ने एक नियमित तलाशी अभियान के दौरान शाहनवाज राणा के पास से एक स्मार्टफोन बरामद किया। इस मोबाइल की मौजूदगी पर संदेह होने पर पुलिस ने जांच शुरू की और छानबीन में जो सच सामने आया, उसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मोबाइल फोन की बरामदगी के बाद मोहम्मद गाजी को पूछताछ के लिए नई मंडी थाने बुलाया गया था। जांच में यह साफ हुआ कि गाजी ने ही यह फोन शाहनवाज राणा तक पहुँचाया था। गौरतलब है कि शाहनवाज राणा, गाजी का रिश्तेदार है—राणा का बेटा गाजी का दामाद है।
शाहनवाज राणा, जो एक स्थानीय स्टील फैक्ट्री में GST रेड में हस्तक्षेप के आरोप में 5 दिसंबर 2024 से जेल में है, को न्यायिक हिरासत में रखा गया था। मोबाइल फोन की जेल के भीतर उपस्थिति यह संकेत देती है कि या तो किसी भीतर के कर्मचारी की मिलीभगत रही या सुरक्षा जांच में बड़ी चूक हुई। एसपी प्रजापत ने बताया, “पूछताछ में गाजी की संलिप्तता साफ हो चुकी है, और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच अभी जारी है और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।”
इस मामले ने जेल में वीआईपी कैदियों को मिलने वाली विशेष सुविधाओं पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। अब यह देखा जाना बाकी है कि और किन-किन लोगों की संलिप्तता इस पूरे षड्यंत्र में रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई