रामपुर : आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को देखते हुए, रामपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने और नागरिकों को सुरक्षित खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के निर्देश पर, सहायक आयुक्त (खाद्य)-।।/अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा और उनकी टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की।
इस छापेमारी के दौरान, शहजादनगर स्थित एस.एस. जनरल स्टोर से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, रामपुर शहर के दूधिया शरीफ अहमद और जहूल अली से दूध, धमौरा के सोमपाल किराना स्टोर से मखाना, गुईया तालाब के नोमान से हल्दी पाउडर, चाह इन्छाराम स्थित महेश आटा चक्की से सेंधा नमक, और नोवा रोड स्थित राजू जनरल स्टोर से साबूदाना पापड़ और रामदाना लड्डू के नमूने लिए गए।
अभिहित अधिकारी ने बताया कि कुल 8 विधिक नमूने संग्रहीत कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद, मिलावट की प्रकृति के अनुसार सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा और अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी शामिल थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल