भरतपुरः रूपवास कस्बे की जगन कॉलोनी में गांव खुडासा निवासी बृजेंद्र उर्फ गब्बर वाल्मीकि के छप्परपोश मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग में 15 हजार रुपए नकद, अनाज, बिस्तर, चारपाई, बर्तन, कपड़े, कूलर, फ्रिज व घरेलू सामान सब जलकर राख हो गया। पीड़ित नगर पालिका में ठेकेदार के माध्यम से सफाई का कार्य करता था। वर्तमान में उसके पास कोई ठेका नहीं था और वह बेरोजगार बैठा था।
पीड़ित के पड़ोस में रहने वाले नगरपालिका कर्मचारी आजाद ने लोगों से मदद की अपील की, जिस पर संजीव गुप्ता ने व्हाट्सएप ग्रुप पर पीड़ित की मदद करने को कहा, जिस पर लोगों ने बड़ी मात्रा में घरेलू सामान व नकदी दी। भामाशाह अमर सिंह अंधाना ने सामग्री सहित सीमेंट की छत, मुकेश कटारा ने तीन चारपाई व दो पंखे दान किए। सुगन रॉकी सेठ ने आटा, तेल, दाल, मगोड़ी, मिर्च मसाला, हरी सब्जी, नमकीन, बिस्किट दान किए। नरेंद्र परमार ने खाद्यान्न, आटा दान किया। सुनील सिंघल ने बेडशीट, पैंट, शर्ट, साड़ी, स्वेटर, जर्सी, टोपी, ब्लाउज दान किए। कोशू पहलवान ने 50 किलो गेहूं दान किया। अलवेन्द्र सिंह राजावत, अनिल शर्मा, सहायक विकास अधिकारी, पंचायत समिति, नन्दा कटारा, ब्रिजेश शर्मा, गोयल, रिसोर्ट मैनेजर प्रत्येक ने दान दिया।
₹1000 नकद दुर्गेश पाठक, प्रिंस सिंघल, मुरारी लाल आजाद, रघुवीर कुशवाह, हीरा नगला प्रत्येक ने 500 रुपये नकद दिए। हल्का पटवारी कुमार सिंह गुर्जर ने बताया कि पीड़ित की मदद के लिए फाइल तैयार है। ग्राम खुडासा निवासी गुड्डु सरपंच अमर फौजी, रूपवास समाज से जुड़े देवी सिंह गुर्जर, विजय सिंह खड्डा, जीतू ठेकेदार, लाखन और वाल्मिकी कैलाश वाल्मिकी और पीड़ित गब्बर वाल्मिकी ने रूपवास के समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया है और पीड़ित गब्बर सिंह ने कहा कि मुझे अब किसी चीज की जरूरत नहीं है।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा