लखनऊः लखनऊ में फिल्म एंड टीवी अकादमी यूपी के रजत जयंती वर्ष पर कार्यक्रम हुए। इसमें फिल्म और रंगमंच अभिनेता डा.अनिल रस्तोगी तथा वरिष्ठ समीक्षक राजवीर रतन सम्मानित किए गए। समारोह में साहित्यकार पद्मश्री डॉक्टर विद्या विंदु सिंह, राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष गिरीशचन्द्र मिश्र एवं फिल्मकार सुनील बत्ता की मौजूदगी रही। इन्होंने अंगवस्त्र और स्मृतिचिह्न देकर दादा साहेब फाल्के आजीवन चलचित्र सेवा सम्मान-2025 से अलंकृत कर समारोह को चार चांद लगाए।
भारतीय सिनेमा के पितामह की 155वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहर के प्रेस क्लब में अवार्ड समारोह के दौरान तमाम साहित्यकार पहुंचे थे। इस आयोजन में अध्यक्षीय वक्तव्य पद्मश्री विद्याविंदु सिंह का था। उन्होंने कहा कि साहित्य और कला किसी औपचारिकता में नहीं बंध सकती। डॉक्टरअनीता सहगल वसुंधरा ने संचालन किया। कार्यक्रम में अकादमी के अध्यक्ष सुनील बत्ता भी थे। इसका श्रेय योगेंद्र नारायण और रोहित नन्दन को जाता है। लोगों का स्वागत अकादमी की कार्यकारी सचिव अर्पिता बत्ता ने किया। दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गिरीशचन्द्र मिश्र ने कार्यक्रम को यादगार बताया। 81 वर्ष की अवस्था में भी फिल्म और रंगमंच पर सक्रिय अभिनेता डॉक्टर अनिल रस्तोगी ने सम्मान को लेकर खुशी जताई। पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह और डॉ. अनिल रस्तोगी के अलावा सुनील बत्ता तथा अर्पिता बत्ता की मौजूदगी रही।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह