रामपुर: त्योहारी सीजन के मद्देनज़र रामपुर प्रशासन ने जिले भर में सुरक्षा, महिला संरक्षण, यातायात नियंत्रण और जनसंपर्क को लेकर कई अहम कदम उठाए हैं। दशहरा और दीपावली जैसे बड़े आयोजनों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्रा व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण, गोष्ठियाँ और प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान में चल रहे आयोजनों की सुरक्षा का जायजा लेते हुए एसपी मिश्रा ने पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, आपातकालीन निकासी और निगरानी प्रणाली की समीक्षा की। आयोजनकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे प्रशासन के साथ सहयोग कर नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एसपी द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। इस दौरान बाजार क्षेत्र में व्यापारी वर्ग से संवाद किया गया और उन्हें सीसीटीवी कैमरे लगाने, मजबूत ताले-चाबियों का उपयोग करने और नकदी की सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। यह अभियान "मिशन शक्ति - चरण 5" के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने की दिशा में भी अहम माना जा रहा है।

थाना स्वार पुलिस की सतर्कता और मानवीय प्रयासों से एक अज्ञात युवती, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, को परिजनों तक पहुंचाया गया। पीआरवी टीम द्वारा युवती को थाना लाकर पहचान के लिए प्रचार-प्रसार किया गया और मिशन शक्ति केंद्र में उसकी देखरेख की गई। युवती की पहचान बाजपुर, उत्तराखंड निवासी के रूप में हुई और उसे उसके पिता को सौंप दिया गया। परिजनों ने रामपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें नव नियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक को सम्मानित किया गया। व्यापारियों ने सुरक्षा और ट्रैफिक से संबंधित अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान हेतु अधिकारियों ने आश्वासन दिया और संबंधित विभागों को निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित और ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने रामपुर के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 22 वाहनों को सीज किया गया, जिनमें 2 बसें, 12 ऑटो/टेम्पो और 8 खनन वाहन शामिल हैं। इस अभियान से लगभग ₹6 लाख का राजस्व एकत्र हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार