Farrukhabad Plane Accident: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में एक बड़ा हवाई हादसा उस वक्त टल गया जब मोहम्मदाबाद स्थित राजकीय हवाई पट्टी से उड़ान भरते ही एक निजी जेट विमान रनवे से फिसलकर झाड़ियों में जा घुसा। यह घटना 8 अक्टूबर 2025 की सुबह लगभग 10:30 बजे की है। विमान में सवार यात्रियों में वीयर फैक्ट्री के डीएमडी अजय अरोड़ा, एसबीआई हेड सुमित शर्मा, और बीपीओ राकेश टीकू मौजूद थे, जो खिमसेपुर औद्योगिक कार्य क्षेत्र में बन रही वीयर फैक्ट्री के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद वापस भोपाल लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया कि यह विमान 'जेट सर्विस एवियशन प्राइवेट लिमिटेड' का प्राइवेट जेट था, जो पिछली शाम 3 बजे भोपाल से फर्रुखाबाद पहुंचा था। उड़ान भरते समय पायलट विमान पर नियंत्रण खो बैठा और विमान रनवे से फिसलकर नजदीकी झाड़ियों में जा फंसा। संयोग अच्छा रहा कि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन हादसे ने सभी यात्रियों की जान हलक में ला दी।हादसे के तुरंत बाद मौके पर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय, सीओ अजय वर्मा, फायर ब्रिगेड अधिकारी आशीष वर्मा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि विमान के पहियों में हवा की कमी थी और पायलट को इसकी जानकारी पहले से थी, इसके बावजूद उसने उड़ान भरने का निर्णय लिया। डीएमडी अजय अरोड़ा ने इसे पायलट की लापरवाही बताया और कहा कि अब वे भोपाल वापसी के लिए आगरा से फ्लाइट लेंगे।
फायर ब्रिगेड ने भी अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया कि विमान की लैंडिंग और टेकऑफ की जानकारी उन्हें बहुत देर से दी गई। उन्हें 12 घंटे पूर्व सूचना मिलनी चाहिए थी, जबकि केवल 30 मिनट पहले सूचित किया गया, जिससे आवश्यक तैयारियां नहीं हो सकीं। साथ ही ट्रेजरी फीस भी जमा नहीं की गई थी, जो कि नियमों के तहत अनिवार्य है। प्रशासन द्वारा अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं। इस घटना ने एक बार फिर छोटे एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार