फरीदाबाद: हरियाणा के जिला फरीदाबाद में जवाहर कॉलोनी में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला अपने पुरुष मित्र के साथ लिव इन में रह रही थी। आज यानी रविवार को घर से बदबू आने पर आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दरवाजा तोड़कर महिला का शव बाहर निकाला और जांच में जुट गई।
मृतका की पहचान सोनिया (45) के रूप में हुई है। घटना के बाद से महिला के साथ रह रहा व्यक्ति फरार है। वह दो बच्चों का पिता बताया जा रहा है। पुलिस अब उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला सोनिया पिछले 12 साल से जितेंद्र नाम के व्यक्ति के साथ रह रही थी। जितेंद्र की शादी हो चुकी है और व दो बच्चों का पिता है। लेकिन 12 साल पहले पत्नी की मौत के बाद व सोनिया के साथ रह रहा था।
जवाहर कॉलोनी के जिस मकान में सोनिया और जितेंद्र रह रहे थे, वह कई दिनों से बंद था। रविवार को जब इस घर से तेज बदबू आई तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सारन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रण सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। आस पास के लोगों की मौजूदगी में पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़ा गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रण सिंह के मुताबिक दरवाजा तोड़ने पर पुलिस ने एक कमरे में बिस्तर पर महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया। शव काफी पुराना था, उसमें कीड़े पड़ चुके थे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जितेंद्र और सोनिया लिव-इन रिलेशनशिप में थे या शादीशुदा थे। आरोपी जितेंद्र की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। जितेंद्र की गिरफ्तारी के बाद ही कई अहम सवालों के जवाब मिल पाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल