Environment Day 2025 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के Chief Minister Yogi Adityanath ने पहल करते हुए अपने सरकारी आवास पर बेल (बिल्व) का पौधा रोपा। आज के दिन उनका जन्मदिन भी है। इस दोहरी खुशी के मौके पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया। सीएम योगी का यह पौधरोपण केवल एक प्रतीकात्मक कार्य नहीं था, बल्कि यह इस बात का संकेत है कि सरकार केवल योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वयं उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। बेल का पौधा, जो औषधीय और धार्मिक दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, एक गहरा पर्यावरणीय और सांस्कृतिक संदेश भी देता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौधरोपण के बाद प्रदेशवासियों से पर्यावरण की रक्षा और हरियाली को बढ़ावा देने की अपील भी की। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा।
“माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः।”
विश्व पर्यावरण दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! आइए, इस पुनीत अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित हों।
इस मौके पर वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और राज्यमंत्री केपी मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और एक स्मृति चिह्न भी भेंट किया।
इस पौधरोपण कार्यक्रम में राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी जिनमें मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव (वन/पर्यावरण) अनिल कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील कुमार चौधरी, वन्यजीव विभाग की प्रमुख अनुराधा वेमुरी, प्रचार-प्रसार प्रमुख पीपी सिंह, लखनऊ की मुख्य वन संरक्षक रेनू सिंह के साथ अधिकारी भी मौजूद रहे। इन सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा