लखनऊ। निजीकरण के खिलाफ राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन का क्रमिक अनशन स्थगित कर दिया गया है। देश में जारी आपातकालीन स्थिति को देखते हुए जेई संगठन ने यह निर्णय लिया है। संगठन के संरक्षक इ. सतनाम सिंह व पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष इ. जीवी पटेल ने शक्ति भवन मुख्यालय पर अनशनकारी सदस्यों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त किया। अनशनरत सदस्यों ने इस दौरान भारत माता और भारतीय सेना का जोरदार तरीके से जयघोष किया और राष्ट्रगान के साथ अनशन खत्म किया।
इस मौके पर केंद्रीय संरक्षक इ. सतनाम सिंह ने कहा कि संगठन देश में जारी आपातकालीन स्थिति के प्रति बेहद संवेदनशील है। प्रदेश में सफल विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के प्रति दृढ प्रतिज्ञ है। उन्होंने ऊर्जा प्रबंधन से 42 जनपदों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था के निजीकरण के फैसले को वापस लेने की अपील की। ताकि उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मिलती रहे और कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित रहे।
उन्होंने ट्रांसफार्मर जलने की घटनाओं की जांच किए बगैर बड़े पैमाने पर जूनियर इंजीनियर पर डाले जा रहे मिसलेनियस एडवांस और अनुशासनात्मक कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष इ. जीवी पटेल ने कहा कि दो डिस्कॉम की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का निजीकरण प्रदेश के लिए बड़े घाटे का सबब होगा। पूर्व में जिन जनपदों की बिजली निजी हाथों में सौंपी गई, वहां पर सब्सिडी की धनराशि में वृद्धि हुई और बिजली के रेट अप्रत्याशित रूप से बढे। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के खिलाफ की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई को समाप्त करने की मांग की।
अनशनरत जूनियर इंजीनियरों को विश्वास दिलाया कि भीषण गर्मी में किया जा रहा संघर्ष बेकार नहीं जाएगा। देर से ही सही, निजीकरण का प्रयास विफल अवश्य होगा। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष उत्पादन निगम शाखा इ. एके त्रिपाठी, अध्यक्ष विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ इ. विभांशु सिंह, अध्यक्ष विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ इ. अवधेश कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर इ. राजेश कुमार, इ. शैलेन्द्र कुमार, इ. अजय कुमार, इ. केके पटेल, इ. विजय कौशल पांडेय, इ. कांता प्रसाद, इ. राजेश श्रीवास, इंदल चौधरी ने विचार व्यक्त किए।
अन्य प्रमुख खबरें
ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
शाहपुरा में शिक्षकों का फूटा आक्रोश, सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
झांसी में ऑनलाइन सट्टे का जाल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कौन हैं केरलम के नए CM वीडी सतीशन? छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर
PM रोजगार सृजन योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी, ग्रेटर नोएडा से 6 साइबर ठग गिरफ्तार
Prateek Yadav Death: पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, नम आंखों से ससुर ने दी मुखाग्नि
‘हाईकमान का फैसला अंतिम, मैं पार्टी का वफादार सिपाही’, CM की रेस से बाहर होने पर बोले केसी वेणुगोपाल
अखिल भारत हिंदू महासभा की नई जिला कार्यकारिणी का होगा गठन, अजय सिंह ने किया ये आह्वान
Dewas factory blast news: मध्य प्रदेश के पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 की मौत, 23 की हालत गंभीर
Bihar: भूमि विवाद में बेटों ने की मां की हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क घेरा, पुलिस से झड़प
अहमदाबाद-धोलेरा सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना को मंजूरी, योजना से बदलेगी कनेक्टिविटी