लखनऊ : लेसा के चारों जोन के प्रत्येक सबस्टेशन पर मोबाइल वैन की तर्ज पर इलेक्ट्रिक बाइक उपलब्ध कराई जाएगी। ये बाइकें जीपीएस सिस्टम से लैस होंगी। जीपीएस चिप लगे होने से इनकी लोकेशन का आसानी से पता चल सकेगा। इससे किसी भी इलाके में ट्रांसफार्मर फुंकने अथवा केबल फाल्ट होने पर फील्ड के कर्मचारी बाइक से आसानी से मौके पर पहुंचकर फाल्ट दुरूस्त कर सकेंगे और ट्रांसफार्मर बदलवा सकेंगे। दरअसल, गर्मी का कहर बढ़ने पर लोकल फाल्ट की संख्या अचानक बढ़ जाती है। इसके चलते इलाकों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था कई घंटे तक बाधित रहती है।
जिससे उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ता सबस्टेशन से लेकर टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराते रहते हैं, लेकिन मौके पर जल्द फील्ड कर्मचारी नहीं पहुंचते हैं। वहीं, भूमिगत केबल फाल्ट अथवा कोई बड़ी तकनीकी खराबी होने पर न तो सबस्टेशन का फोन उठता है और न ही अधिकारी ही फोन उठाते हैं। यही नहीं, टोल फ्री नंबर 1912 से भी सही जानकारी नहीं मिल पाती है। ऐसी समस्या होने पर सबसे अधिक परेशानी रात के समय होती है। इस दौरान केबल फाल्ट, लोवोल्टेज जैसी समस्या होने पर फील्ड के कर्मी समस्या दूर करने ही नहीं आते हैं।
इसके चलते उपभोक्ताओं को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ती है। इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए सभी सबस्टेशनों पर मोबाइल वैन की तर्ज पर इलेक्ट्रिक बाइक उपलब्ध कराई जाएगी। ई-बाइक फील्ड के कर्मचारियों का काम आसान बनाएगी। साथ ही पर्यावरण प्रदूषण और ईंधन की खपत कम करने में भी मदद मिलेगी। लेसा इंजीनियरों ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली देने के लिए सभी सबस्टेशनों पर इलेक्ट्रिक बाइक मुहैया कराई जाएगी। ई-बाइक में जीपीएस चिप लगी होगी, जिससे कर्मचारियों की लोकेशन पता करना आसान होगा।
पारा इलाके को बिजली कटौती से छुटकारा दिलाने के लिए नया सबस्टेशन बनेगा। इसकी क्षमता 10 एमवीए होगी। यहां पर पांच-पांच एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे। नया सबस्टेशन बनने से पिंक सिटी, सलेमपुर, पतौरा, नरौना समेत आसपास के इलाकों को लाभ होगा। दुबग्गा डिवीजन के तहत न्यू एफसीआई उपकेंद्र की क्षमता 25 एमवीए है। गर्मियों में बिजली की मांग अधिक बढ़ने पर यह सबस्टेशन ओवरलोड हो जाता है।
इसके चलते केबल फाल्ट, लोवोल्टेज जैसी समस्याओं के कारण बिजली कटौती करनी पड़ती है। उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर नया उपकेंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है। 10 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन बनाया जाएगा। इस बिजली घर को जेहटा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से बिजली सप्लाई मिलेगी। नए उपकेंद्र पर न्यू एफसीआई बिजली घर का लोड शिफ्ट किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा