लखनऊ, जिला निर्वाचन अधिकारी विशाखजी ने तहसील मोहनलालगंज स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट के जनपद स्तरीय वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 19 जून को यहां काफी हलचल देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान कई राजनीतिक दलों के लोग निरीक्षण स्थल पर मौजूद रहे। अपने निरीक्षण कार्य को पूरा करने के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने जो मानक निर्धारित किया है, वह सभी अनुरूप पाये गये। उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज अंकित शुक्ल द्वारा बताया गया की ईवीएम एवं वीवीपैट के जनपद स्तरीय वेयरहाउस में कुल 24 कमरे हैं।
सभी कमरे जिसमे ईवीएम एवं वीवीपैट रखे गए हैं, वह डबल सील किए गए है। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लॉक कमरों की सील खोली गई और फिर इनकी सुरक्षा की आशंकाओं को दूर करने के बाद फिर लॉक कर दिया गया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि परिसर में कुल 15 सीसीटीवी कैमरों हैं। यह सभी निगरानी कर रहे हैं। इनमें कुल 30 दिन तक का डेटा सेव रहता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसका सत्यापान करने के लिए विभिन्न तिथियों की फुटेज चेक की। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा में लगे कर्मी और रजिस्टर भी देखा।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि शिफ्टवार कुल 8 सुरक्षाबलों की ड्यूटी परिसर में है। प्रत्येक शिफ्ट में 2- 2 सुरक्षाबल ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शुभी सिंह, अपर जिलाधिकारी भूआ प्रथम, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पाटी, भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस, लखनऊ समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि तथा अंकित शुक्ला, उप जिलाधिकारी, मोहनलालगंज, प्रभारी अधिकारी ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस, तहसीलदार मोहनलालगंज एवं अभय किशोर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी लखनऊ उपस्थिति थे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई