शाहजहाँपुर: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, वन महोत्सव 2025 के अंतर्गत आज शाहजहाँपुर में "एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
OCF ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विशेष रूप से सहभागिता की। उन्होंने स्वयं वृक्षारोपण करते हुए सभी उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी और अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया। पुलिस विभाग ने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के तहत 12,200 पौधों का वृक्षारोपण कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
पर्यावरण संतुलन बनाए रखना।
धरती को हरा-भरा बनाना।
सामाजिक सहभागिता के साथ हरियाली को एक जन-आंदोलन बनाना।
आगामी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करना।
'एक पेड़ मां के नाम' के भावनात्मक संदेश के साथ समाज में हरियाली के प्रति जुड़ाव पैदा करना।
पुलिस विभाग समेत विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता।
OCF ग्राउंड को हरे-भरे परिसर के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाना।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध रहने और इस पुनीत कार्य को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई