Tonk Banas River Accident : राजस्थान के टोंक में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मंगलवार को बनास नदी में नहाने गए 11 युवक डूब गए। जिसमें से 8 की मौत हो गई। जबकि बाकी तीन युवकों की तलाश जारी है। सभी शवों को नदी से निकालकर टोंक के सआदत अस्पताल में रखवाया गया। हादसे के बाद अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ये सभी युवक जयपुर से पिकनिक मनाने के लिए टोंक आए थे।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बनास नदी के पुराने पुल के पास हुआ। जहां जयपुर के 11 युवक बनास नदी में नहाने गए थे, तभी वे नदी की गहराई में पहुंच गए और अचानक सभी डूब गए। युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आठ युवकों को नदी से बाहर निकाला और तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी 8 लोगों की मौत हो गई है। तीन युवक अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। फिलहाल प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद है।
इस हादसे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है। सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा, "टोंक जिले में स्थित बनास नदी में डूबने से युवकों की मृत्यु की खबर बेहद दुखद एवं पीड़ादायक है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।" सीएम ने कहा घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल बचाव एवं राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज