ED Raid Ansal Group: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) के सख्त रुख के बाद रियल एस्टेट कंपनी अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Ansal Group) की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। अंसल ग्रुप (Ansal API) के जिम्मेदारों के खिलाफ कई मामले दर्ज किए जा चुके है। आयकर विभाग के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी अंसल ग्रुप पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ED ने अंसल ग्रुप के लखनऊ-नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है।
ईडी की टीम ने बुधवार सुबह 10 बजे के बाद खरीदारों से लूट करने वाले अंसल ग्रुप के सात दफ्तरों पर छापेमारी की। इस दौरान फंड डायवर्जन मामले में जरूरी दस्तावेज जब्त किए गए है। ईडी ने यह छापेमारी यूपी रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (UP RERA) की जांच में पेश रिपोर्ट के आधार पर की है। यूपी रेरा के मुताबिक अंसल ग्रुप के मालिकों ने 600 करोड़ रुपये का फंड डायवर्ट किया है, जिसकी जांच जारी है।
गौरतलब है कि अंसल ग्रुप के खिलाफ अब तक लखनऊ में उसके खरीदारों की ओर से करीब 100 FIR दर्ज कराई जा चुकी हैं। खरीदारों ने पैसे हड़पने, धोखाधड़ी और सरकारी जमीन को अवैध तरीके से बेचने जैसे आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं कंपनी दिवालिया घोषित हो चुकी है और एनसीएलटी में सीआईआरपी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस पूरे मामले में लखनऊ पुलिस शुरू से ही सक्रिय है। वहीं यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद ईडी के अधिकारियों ने अंसल ग्रुप के खिलाफ तीसरी बार छापेमारी कर फंड डायवर्जन की जांच की है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल