Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के चमोली ज़िले में शनिवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। आधी रात आए इस भूकंप ने लोगों की नींद उड़ा दी। धरती हिलते ही लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि इस भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल दहशत का मौहाल है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, शनिवार रात 12:02 बजे 3.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र जोशीमठ से 22 किलोमीटर दूर था। भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर की नीचे थी। NCS ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 थी। वैसे तो 3.3 की तीव्रता वाला भूकंप सामान्याता हल्का माना जाता है। लेकिन फिर भी लोगों को सतर्क रहने को सलाह दी जाती है।
चमोली में आधी रात धरती हिलने से लोगों दहशत फैल गई और अपने घरों से बाहर निकल कर सड़कों पर आ गए। हालांकि इस भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन रात में आए झटकों ने स्थानीय लोगों की नींद उड़ा दी। रात के सन्नाटे में अचानक आए इन झटकों ने स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। लोग अपने परिवारों के साथ सुरक्षित स्थानों पर इकट्ठा हो गए और स्थिति सामान्य होने का इंतज़ार करने लगे। इससे पहले, 8 जुलाई को उत्तरकाशी ज़िले में 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। जो 5 किलोमीटर की गहराई में था।
गौरतलब है कि उत्तराखंड हिमालयी क्षेत्र में स्थित होने के कारण भूकंप के प्रति संवेदनशील है। चमोली और आसपास के इलाकों में समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि लोग ऐसी प्राकृतिक घटनाओं के लिए तैयार रहें और सुरक्षात्मक उपाय अपनाएं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही, भूकंप आने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने और घबराने से बचने की सलाह दी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह