लखनऊः एक डबल डेकर बस में भीषण आग लगने से इसमें बैठे पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। यात्रियों से भरी इस बस करीब 70 लोग बैठे थे। जिस समय आग लगी थी, बस मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में थी। आग लगने की खबर पाकर दमकल की छह गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया। लोगों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने भी यात्रियों को बस से निकालने की कोशिशें कीं। घटना की जानकारी पाते ही मौके पर पुलिस पहुंची ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को संज्ञान लिया है। उन्होंने संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसी घटना हुई है, जिसे सुनकर लोग सहम जाएंगे। जानकारी के अनुसार, किसान पथ पर डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई। इस बस में कई यात्री बैठे थे, इनमें पांच यात्रियों की जलकर मौत हो गई। यात्रियों की यह बस बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही थी। इसमें मजदूर और उनके परिवारों के लोग बैठै थे। बस में आग इस कदर फैली थी कि इसे बुझाने में करीब छह दमकल गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। इन दमकलों से करीब आधा घंटे में आग बुझाने में सफलता मिली।
राहगीरों ने यात्रियों की पुकार पर मदद की कोशिश की, तो दूसरी ओर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अभी बस में आग के कारणों का सही पता नहीं चल सका। इस मामले में अपर पुलिस आयुक्त (मोहनलालगंज) रजनीश वर्मा ने जानकारी दी है कि बस बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही थी। बस में आग सुबह करीब पांच बजे लगी थी। इसमें दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष की मौत हो गई। बस में कई लोग घायल भी हुए हैं।
खिड़कियां तोड़कर बाहर निकले यात्री
एसीपी के अनुसार जांच में पता चला है कि बस के ‘गेयर बाक्स’ में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। करीब 70 यात्री बस में सवार थे। सुबह लोग जब सो रहे थे, तभी बस में आग लगी थी। लोगों का कहना है कि इमरजेंसी गेट भी नहीं खुल सका था, लोग खिड़कियां तोड़कर बाहर निकल रहे थे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई