Diwali- Chhath Special Train : रेलवे दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर नियमित ट्रेनों की प्रतीक्षा सूची से परेशान यात्रियों को स्पेशल ट्रेनें चलाकर राहत देगा। रेलवे गोमतीनगर से महबूबनगर और एलटीटी मुंबई के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। गाड़ी संख्या 05314/05313 गोमती नगर-महबूबनगर पूजा स्पेशल ट्रेन 28 सितंबर से 2 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को गोमतीनगर से और 29 सितंबर से 3 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को महबूबनगर से चलेगी।
गोमती नगर-महबूबनगर स्पेशल 28 सितंबर से 2 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को दोपहर 12:15 बजे गोमती नगर से प्रस्थान करेगी और बाराबंकी, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, मऊ, औंड़िहार, वाराणसी, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, बालाघाट, गोंदिया, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, रामगुंडम, काजीपेट, मलकपाली, मलकापुर से होकर गुजरेगी। काचीगुडा, उमदानगर, शादनगर और जडचार्ला होते हुए दूसरे दिन शाम 7:10 बजे महबूबनगर पहुंचेगी। वापसी में, महबूबनगर-गोमती नगर स्पेशल 29 सितंबर से 3 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार रात 10:10 बजे महबूबनगर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन दोपहर 3 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन में सात स्लीपर कोच, चार सामान्य कोच, एक एसी सेकंड कोच और आठ एसी थर्ड इकोनॉमी कोच होंगे।
गाड़ी संख्या 05325/05326 गोमती नगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा स्पेशल 27 सितंबर से 1 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को गोमती नगर से और 28 सितंबर से 2 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गोमती नगर से दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर, लखनऊ सिटी, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी, बीना, रानी कमलापति, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी और कल्याण होते हुए अगले दिन सुबह 5:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 05326 स्पेशल 28 सितंबर से 2 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 07:55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10:45 बजे गोमती नगर पहुंचेगी। ट्रेन में छह सामान्य, तीन एसी थर्ड, एक एसी सेकंड और आठ स्लीपर कोच होंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03
Jhansi News : ढाई साल पुराने भूमि विवाद का डीएम ने कराया निस्तारण, लापरवाह लेखपालों पर एक्शन
2026-06-03
2026-06-03
हस्ताक्षर विवाद : CID समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग
2026-06-03
TMC में कलह के बीच अग्निमित्रा पाॅल का तीखा हमला, कहा- पार्टी के कई नेताओं में असंतोष
2026-06-03
2026-06-03
TMC में फूट! 58 बागी विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
2026-06-03
गिरिडीहः देर रात घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
2026-06-03
Jhansi News: सट्टेबाजों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज, बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
2026-06-03
SHO Viral Video: बनेड़ा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
2026-06-03
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03