Diwali 2025, Jharkhand Timing For Bursting Firecrackers: प्रकाश का पर्व दीपावली, इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह पांच दिवसीय उत्सव धनतेरस से शुरू होता है। इस दिन विशेष रूप से देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेशों का हवाला देते हुए, झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिवाली और अन्य त्योहारों के दौरान आतिशबाजी और पटाखे फोड़ने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है।
झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दिवाली पर सिर्फ दो घंटे यानी 8 बजे से 10 बजे तक पटाखे फोड़े जा सकेंगे। इसके अलावा, छठ और गुरु पर्व पर भी केवल दो-दो घंटे ही पटाखे फोड़ने की अनुमति होगी। जबकि क्रिसमस और नए साल पर पटाखे फोड़ने के लिए 35 मिनट की समय सीमा निर्धारित की गई है। छठ पर सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक, गुरुपर्व पर रात 8 बजे से रात 10 बजे तक और क्रिसमस व नववर्ष पर 31 दिसंबर को रात 11:55 बजे से रात 12:30 बजे तक पटाखे फोड़ने की अनुमति होगी।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि झारखंड के जिन शहरों में वायु गुणवत्ता अच्छी या संतोषजनक है, वहां केवल निर्धारित समय के दौरान ही पटाखे फोड़ने की अनुमति होगी। ऐसे शहरों में केवल 125 डेसिबल से कम ध्वनि स्तर वाले पटाखे ही बेचे जा सकेंगे। अधिक ध्वनि वाले या अवैध पटाखों की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इन निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और वायु प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।
इस संबंध में राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों को भी पत्र लिखा गया है। राज्य के शहरी क्षेत्रों में खुले स्थानों पर पटाखों की दुकानों के लिए क्लस्टर बनाए जा रहे हैं। खुदरा विक्रेता इन क्लस्टरों में अपनी दुकानें लगा सकते हैं। झारखंड की राजधानी रांची में चार से पांच क्लस्टर बनाए गए हैं। इसके अलावा, प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के लिए कुछ शर्तें भी तय की हैं। सभी विक्रेताओं को इन शर्तों का पालन करना होगा। पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है।
अन्य प्रमुख खबरें
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े