रामपुर, रामपुर जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह सिंघनखेड़ा स्थित स्टेडियम एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खंड विकास अधिकारी एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी को स्टेडियम में विभिन्न सुविधाओं को क्रियाशील बनाने के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने रामपुर शहर में अवैध अतिक्रमण हटवाने के उपरांत खाली जमीन पर कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का भी जायजा लिया।
उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रामपुर को निर्देशित किया कि वे सौंदर्यीकरण के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराएं। इससे शहर को आकर्षक स्वरूप दिया जा सकेगा। रामपुर शहर में सिविल लाइन सहित विभिन्न क्षेत्रो से अवैध अतिक्रमण हटवाकर सौंदर्यीकरण के विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। पूरे जिले के स्थानीय निकायों में अवैध अतिक्रमण हटवाने को लेकर अभियान लगातार जारी है। प्रशासनिक स्तर से लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे सार्वजनिक स्थलों से स्वयं अवैध कब्जा हटा लें और सरकारी जमीनों को सुरक्षित रखने में प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई