मीरजापुर: जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला आयुष समिति की बैठक आहूत की गई। जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में ओपीडी/आईपीडी उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने तैनाती स्थल पर रात्रि निवास करें।
निरीक्षण के दौरान यदि कोई भी चिकित्सक अपने तैनाती स्थल पर नहीं पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित गतिविधियों का शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एमओआईसी अथवा एएनएम आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से जानकारी देकर लोगों को टीकाकरण एवं उसके महत्व के बारे में जागरूक किया जाए।
उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूटना नहीं चाहिए तथा टीकाकरण किए गए बच्चों की सूची शत-प्रतिशत अगली बैठक में उपलब्ध कराएं। बैठक में आयुष्मान कार्ड, 108 एवं 102 एंबुलेंस, मातृ मृत्यु दर की समीक्षा, जननी सुरक्षा योजना आदि बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने मातृ मृत्यु अंकेक्षण की समीक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी की गलत फीडिंग पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा सही फीडिंग कर अगली बैठक में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में डाटा फीडिंग में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिबाधित नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा में जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारी सीएचओ के माध्यम से सर्वे कराकर जरूरतमंदों की सूची बनाकर उनकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कुष्ठ प्रभावित एवं कुष्ठ मुक्त ग्राम पंचायतों की जानकारी ली तथा संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा अगली बैठक में कुष्ठ प्रभावित एवं कुष्ठ मुक्त ग्राम पंचायतों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला आयुष समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने आयुष समिति के सभी पैरामीटर पर विस्तार से चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जिस तहसील दिवस में आप लोग भाग लेते हैं, उस तहसील में कैम्प लगाया जाता है, जहां लोगों का परीक्षण कर दवाइयां वितरित की जाती हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कम से कम दो आयुष चिकित्सालय के कमरे आवंटित करें, ताकि वहां पर चिकित्सालय खोला जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई