रामपुर, जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति एन-कॉर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने नवयुवकों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को समाज एवं देश के लिए हानिकारक बताते हुए विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने औषधि निरीक्षक को जनपद के मेडिकल स्टोर्स पर बिकने वाली नकली, अवैध व प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सभी मेडिकल स्टोर की जांच के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने वाले मेडिकल स्टोर्स पर कड़ी कार्रवाई की जाये।
जिलाधिकारी ने स्कूलों में नशा मुक्ति जागरूकता के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता व प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता लाने के लिए नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आर्थिक हानियों को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जाये, जिससे नवयुवकों के अंदर नशे की प्रवृत्ति पनपने का अवसर ही न मिले। इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी हिम्मत सिंह, औषधि विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं उद्योग एवं व्यापार बंधु मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह