रामपुर: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्रा की उपस्थिति में हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ ग्राम प्रधान अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों एवं जिला पंचायत राज अधिकारियों को टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग न करने वाले ग्राम प्रधानों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों से टीकाकरण प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए आपस में समन्वय स्थापित करने का भी आग्रह किया। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें टीकाकरण से हिचकिचा रहे परिवारों को शिक्षित एवं प्रोत्साहित करें। क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए, जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मलिन बस्तियों एवं आसपास के क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाने तथा रोगियों को समय पर उचित आहार एवं दवाओं की जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए।
सीआरएस पोर्टल की समीक्षा करते हुए, जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सीआरएस आईडी का संचालन न करने वाले निजी अस्पतालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संचारी रोगों की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे मलेरिया, डेंगू एवं लार्वा जैसी बीमारियों की रोकथाम हेतु गांवों एवं कस्बों में नियमित रूप से फॉगिंग, छिड़काव एवं नालियों की सफाई कराएं। बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह