श्रीगंगानगर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर जिले में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने सोमवार को सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उल्लेखनीय कार्य करने वाले बीएलओ को प्रोत्साहित करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सादुलशहर विधानसभा के लालगढ जाटान और सादुलशहर में एसआईआर कार्य का निरीक्षण करते हुए उल्लेखनीय कार्य करने वाले बीएलओ को प्रोत्साहित करते हुए एसआईआर की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में एसआईआर को लेकर बीएलओ द्वारा ईएफ वितरण और डिजिटाइजेशन का उल्लेखनीय कार्य किया गया है। सभी बीएलओ पर्यवेक्षक को फील्ड में रहकर एसआईआर कार्य सम्पादित करने के निर्देश देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईआरओ सहित संबंधित अधिकारी उक्त कार्य की समीक्षा करें।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने भाग संख्या 172 में सावित्री देवी, रामकिशन, बनवारी लाल, सोनू, मोहनलाल सहित अन्य मतदाताओं के घरों में भी पहुंचकर उन्हें एसआईआर प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उक्त कार्य में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि ईएफ में मांगी जा रही जानकारी देकर मतदाता लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है। इससे कोई भी पात्र नागरिक छूटे नहीं और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल नहीं रहे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 की मतदाता सूची से मैपिंग होने वाले 40 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को प्राथमिकता से देखा जाना चाहिए। स्थानीय सुपरवाइजर बीएलओ के कार्य की नियमित समीक्षा करें। एसआईआर कार्य के दौरान बीएलओ को आ रही समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में आप सभी का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले महिला बीएलओ ज्योति सहित अन्य को सम्मानित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त बीएलओ को बेहतर कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर ईआरओ सादुलशहर रवि कुमार सहित अन्य मौजूद रहे
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई