श्रीगंगानगर: श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने नई धान मंडी पहुंचकर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कृषि उपज मंडी समिति सचिव, मंडी व्यापारियों, एफसीआई अधिकारियों व ठेकेदार से अब तक हुई खरीद पर चर्चा की तथा मंडी परिसर से खरीदे गए गेहूं का उठाव शीघ्र करवाने के निर्देश दिए।
कृषि उपज मंडी समिति में आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर ने गेहूं खरीद की समीक्षा की तथा कहा कि जिस प्रकार किसान खेतों से फसल काटकर बिक्री के लिए मंडी में ला रहे हैं, उसी प्रकार उठाव में तेजी लाई जाए। प्रतिकूल मौसम के कारण मंडी परिसर से खरीदी गई जिंसों का उठाव शीघ्र करवाया जाए। उन्होंने मंडी परिसर में खुले में रखी कृषि जिंसों को शीघ्र भरवाकर उठवाने के निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वाहनों व लेबर की संख्या बढ़ाई जाए।
जिला कलेक्टर ने गोदाम में भंडारण के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए कहा कि उठाव व्यवस्था में सुधार होने पर ही खरीद सुचारू रूप से हो पाएगी। उन्होंने एफसीआई व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों से भी चर्चा की तथा उठाव व्यवस्था में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लेबर के साथ-साथ ट्रॉलियां व ट्रक भी लगाए जाएं। खरीद के दौरान बारदाने की उपलब्धता की जानकारी लेने के बाद जिला कलेक्टर ने कहा कि खरीद से जुड़े संबंधित पक्ष समन्वय से कार्रवाई करें तो कोई परेशानी नहीं होगी। जिला कलेक्टर ने कृषि जिंसों के विभिन्न ढेरों, तुलाई व भराई व्यवस्था का भी अवलोकन किया तथा एफसीआई अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार ने कहा कि खरीद से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाए ताकि उठान, भंडारण व भुगतान में कोई परेशानी न आए। एफसीआई के क्षेत्रीय आरएम अभिरीत चौधरी व कृषि उपज मंडी समिति सचिव सूबे सिंह रावत ने मंडी में खरीद व उठाव व्यवस्था की जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम रणजीत कुमार, मंडी व्यापारी, ठेकेदार व अन्य मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल