श्रीगंगानगरः करणपुर में जिला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दो एक्स में जिला कलेक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में रात्रिकालीन बैठक एवं जनसुनवाई आयोजित की गई। जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशानुरूप शिकायतों का समाधान कर जनता को राहत प्रदान की जाए।
जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर इन शिकायतों के समाधान हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान किया जाए। जनसुनवाई के अतिरिक्त विभागीय अधिकारी रात्रिकालीन बैठक में प्रस्तुत सभी मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई करें तथा प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करना सुनिश्चित करें।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने सेम प्रभावित परिवारों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि शीघ्र ही सर्वे करवाकर राज्य सरकार को अवगत कराया जाएगा। इसके समाधान के लिए उन्होंने किसानों से टपक सिंचाई पद्धति अपनाने की अपील की और कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं। उन्होंने ऑनलाइन गिरदावरी का जिक्र करते हुए कहा कि किसान राज किसान एप के माध्यम से स्वयं गिरदावरी कर सकते हैं।
इसके बाद डॉ. मंजू ने नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों से नशा तस्करों की सूचना देने का आह्वान करते हुए नशाखोरी के खिलाफ एकजुट होकर पुलिस को सूचना देने का आह्वान किया। विक्रम ज्याणी ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के हेल्पलाइन नंबर 93515-04313 पर नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना देने का आग्रह किया।
रात्रिकालीन बैठक में एडीएम विजिलेंस रीना, प्रशिक्षु आईएएस अदिति यादव, श्रीकरणपुर एसडीएम श्योराम, वी.आई. परिहार, भीमसेन स्वामी, वीरेंद्र पाल सिंह, अरविंदर सिंह, सरपंच, बीडीओ, तहसीलदार, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, कार्मिक एवं ग्रामीण।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल