Disha Patani House Firing: उत्तर प्रदेश के बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता और सेवानिवृत्त सीओ जगदीश पाटनी (Jagdish Patani) के घर पर दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर तड़के करीब साढ़े तीन बजे गोलीबारी हुई, जिससे परिवार दहशत में है। फिलहाल, इस घटना के बाद घर के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और जांच तेज कर दी गई है।
गोलीबारी के बाद दिशा के पिता जगदीश पाटनी ने कहा, "यह घटना सुबह-सुबह हुई। दो अज्ञात लोग बाइक पर आए और मेरे घर पर फायरिंग करके भाग गए। उन्होंने बताया कि 'दो लोग थे और एक हेलमेट पहने हुए अपाचे बाइक चला रहा था और दूसरे के पास हेलमेट नहीं था, उसके हाथ में माउजर था। पुलिस की कई टीमें मामले की जांच कर रही हैं। जैसे ही कोई नतीजा निकलेगा, जानकारी साझा की जाएगी।
जगदीश पाटनी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। अगर कोई इसे पुरानी रंजिश मानता है, तो कहना मुश्किल है, लेकिन मेरी जानकारी के अनुसार कोई दुश्मनी नहीं है।" उन्होंने साधु-संतों पर की गई टिप्पण्णी पर अपनी बेटी का बचाव करते हुए कहा, "हम सनातनी हिंदू हैं और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। साधु-संत हमारे लिए पूजनीय हैं। अगर किसी ने बेटी खुशबू की पोस्ट को एडिट करके गलत तरीके से पेश किया है, तो यह सोशल मीडिया का दुरुपयोग है। हम ऐसा कभी नहीं कर सकते।"
उन्होंने स्पष्ट किया है कि बेटी (Khushboo Patni) बयान अनिरुद्धाचार्य के लिए था, प्रेमानंद महाराज के लिए नहीं। प्रेमानंद जी हमारे पूज्यनीय हैं। मैंने कई बार कहा है कि अगर मुझे मौका मिला तो मैं प्रेमानंद जी का आशीर्वाद जरूर लूंगा। सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। हमले के बारे में उन्होंने कहा, गोल्डी बरार गिरोह के ट्वीट के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। पुलिस जब किसी नतीजे पर पहुंचेगी, तभी हम इस बारे में कुछ कह पाएंगे। उन्होंने सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति की तारीफ की और कहा कि मुख्यमंत्री ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करते। उन्होंने मांग की कि हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
बता दें कि पूर्व सेना अधिकारी खुशबू पाटनी (Khushboo Patni) ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को महिलाओं से नफरत करने वाला बताया था। उनके इस बयान को प्रेमानंद महाराज के खिलाफ भी देखा जा रहा था, लेकिन बाद में खुशबू ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह बयान सिर्फ अनिरुद्धाचार्य के संदर्भ में दिया था। इसके लिए खुशबू पाटनी ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांग चुकी हैं। उनका यह बयान तब आया था जब कथावाचक अनुरुद्धाचार्य जी ने महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल