Disha Patani Case STF Encounter : अभिनेत्री दिशा पटानी के बरेली स्थित घर पर 12 सितंबर को हुई फायरिंग के आरोपियों को पुलिस ने गाजियाबाद में एक मुठभेड़ में मार गिराया। उत्तर प्रदेश एसटीएफ, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में हुए इस एनकाउंटर में गोली चलाने के दोनों आरोपी ढेर कर दिए गए। मारे गए आरोपियों की पहचान रविन्द्र उर्फ कल्लू और अरुण के रूप में हुई, जो क्रमशः रोहतक और सोनीपत के निवासी थे।
इन दोनों शूटरों का संबंध कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा के गैंग से था। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने ग्लॉक और जिगाना पिस्टल के अलावा कई कारतूस भी बरामद किए।
12 सितंबर की तड़के करीब 3.45 बजे, बाइक सवार दो बदमाशों ने दिशा पटानी के घर पर नौ राउंड फायरिंग की थी। फायरिंग के बाद, हमलावरों ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इसे दिशा की बहन खुशबू पटानी द्वारा कथावाचक प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य पर की गई टिप्पणी का बदला बताया।
इस हमले के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा पटानी के पिता और पूर्व डीएसपी जगदीश पाटनी से फोन पर बात कर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया था।
घटना के बाद पुलिस ने घटना से संबंधित ढाई हजार से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान की। संयुक्त ऑपरेशन के बाद मुठभेड़ में आरोपियों के मारे जाने से पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। अधिकारियों का कहना है कि इस एनकाउंटर के बाद जांच में तेजी आएगी और अन्य गैंग सदस्य भी जल्द पकड़े जा सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह