रामपुर : जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के दिशानिर्देशन में और अपर जिलाधिकारी (राजस्व एवं वित्त) संदीप कुमार वर्मा की उपस्थिति में जनपद की पाँच तहसीलों-मिलक, शाहबाद, बिलासपुर, स्वार एवं सदर में भूकंप, आगजनी एवं रासायनिक रिसाव की परिस्थितियों पर आधारित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा के दौरान प्रशासनिक तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय का मूल्यांकन करना था। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास जनपद की आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। मॉक ड्रिल के माध्यम से सभी प्रतिभागियों ने आपातकालीन प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्यों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान, एनडीआरएफ और सीआरपीएफ के पर्यवेक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया। जिला आपदा संचालन केन्द्र और इंसिडेंट रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय किया गया और सभी कार्यवाहियाँ आईआरएस (इंसीडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम) के अनुसार की गईं।
मॉक ड्रिल में जिले के समस्त एसडीएम एवं तहसीलदारों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जिला आपदा विशेषज्ञ दीपक पाल और हेमंत कुमार ने सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आईडीआरएन पोर्टल के माध्यम से आवश्यक उपकरण और जनशक्ति की व्यवस्था की।
इस मॉक ड्रिल में पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ट्रैफिक पुलिस, सीआरपीएफ, पुलिस (वायरलेस), राजस्व विभाग, आपदा मित्रों और अन्य हितधारकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे यह अभ्यास पूरी तरह से सफल रहा और प्रशासनिक प्रतिक्रिया की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिली।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल