झांसीः पिछले दो हफ्तों से झांसी महानगर के कई मोहल्लों में गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है। कहीं-कहीं तो काला बदबूदार पानी भी आ रहा है। इसको लेकर लोग परेशान हैं। मामले को लेकर विधायक प्रतिनिधि एवं कुछ पार्षदों ने जल निगम कार्यालय में परियोजना अधिकारी का घेराव किया और समस्या के निराकरण की मांग की है।
मौसम बदलते ही पूर्व की भांति महानगर में जलापूर्ति व्यवस्था चरमराने लगी है। गर्मी में लोगों को पानी की ज्यादा जरूरत होती है लेकिन अब लोगों के घरों में बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है। तमाम घरों में काला बदबूदार पानी आ रहा है। ऐसे में यह पानी पीने के लायक तो दूर, नहाने लायक भी नहीं है। लोगों को बाहर से पानी की सप्लाई मंगानी पड़ रही है।
लगातार हो रही शिकायतों के बावजूद जलापूर्ति व्यवस्था न सुधरने पर विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुबे और स्थानीय पार्षदों ने जल निगम कार्यालय का घेराव किया और आक्रोश जाहिर किया। घेराव के बाद परियोजना अधिकारी ने कहा कि माटातीला से जो पानी आता है, वो बबीना से शोधित होकर झांसी तक लाने की जिम्मेदारी जल निगम की है जबकि टंकी से पानी घरों तक डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी जल संस्थान की है। इसके बाद लोग खड़ेराव टंकी पर पहुंचे, वहां जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार फोन किया गया लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।
हालांकि, जल निगम द्वारा लगातार टैंकरों की संख्या बढ़ाई जा रही है और बीते दिन टैंकरों ने चक्कर लगाकर लगभग 70 हजार आबादी की जल आवश्यकता पूरी की। महानगर में गंदे एवं बदबूदार पानी की आपूर्ति की शिकायत के बाद अब जल निगम एवं सिंचाई विभाग सचेत हुए हैं। पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने के लिए जल निगम के अफसरों ने सिंचाई विभाग के अफसरों से वार्ता कर टरबाईन चलाने की मांग की, जिससे पानी में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा बानी रहे। दोनों विभागों के बीच सहमति से टरबाइन चलाने का निर्णय हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह