भरतपुरः भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र के गांव कारबारी में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से युवक श्रीभान उर्फ पप्पू गुर्जर की मिट्टी के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि गांव कारबारी में मृतक युवक जिसका नाम श्रीभान है, कच्चे कुएं को गहरा करने के लिए नीचे उतरा था।
मृतक युवक अपने खेत पर पहले से बने मिट्टी के कच्चे कुएं को गहरा करने के लिए कुएं के अंदर उतरा था, तभी अचानक करीब 20 फीट की गहराई पर मिट्टी ढह गई, जिसमें मृतक युवक मिट्टी के अंदर दब गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के इलाके में ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ एलएनटी और जेसीबी मशीनों की मदद से मिट्टी की खुदाई की गई, वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भरतपुर से एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी श्रीभान को बचाया नहीं जा सका। इस हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और कोहराम मच गया।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार