रामपुरः होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने ग्राम फैजनगर, तहसील सदर, जनपद रामपुर में कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सभी होमगार्ड्स अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से करें, प्रदेश सरकार आपके साथ है। कोई भी होमगार्ड्स कार्मिक ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे विभाग की छवि धूमिल हो।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को ड्यूटी के दौरान दुर्घटना होने पर मात्र 3 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा मिलता था। अब मुख्यमंत्री के नेतृत्व में होमगार्ड्स की आकस्मिक मृत्यु होने पर आश्रित को 5 लाख रूपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जा रही है तथा दुर्घटना होने पर होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को बैंकों के माध्यम से 35 से 40 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा दिया जाता है।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में होमगार्ड्स विभाग को सुदृढ़ करने के लिए लगातार ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप जिन जिलों में होमगार्ड्स विभाग के अपने कार्यालय नहीं थे, वहां कार्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। बहुत जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में होमगार्ड्स कार्यालयों का निर्माण पूरा हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यालय भवन बनने से न केवल प्रशासनिक कार्यों का संचालन सरल होगा बल्कि जवानों को सुसज्जित और सम्मानजनक कार्यस्थल भी मिलेगा। सरकार समय-समय पर होमगार्ड्स को वर्दी भत्ता दे रही है।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में होमगार्ड्स विभाग में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। इस अवसर पर मंडलीय कमांडेंट होमगार्ड्स मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद रामनारायण, जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कमलेश चौहान, एक्सईएन यूपीपीसीएल दीपक कुमार शर्मा ने भी होमगार्ड्स को संबोधित किया तथा एसडीएम न्यायिक राजेश कुमार, अध्यक्ष व्यापार मंडल संदीप अग्रवाल सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी और होमगार्ड्स स्वयंसेवक मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा