Dhanbad: झारखंड के धनबाद शहर में प्रभातम मॉल के पास भाजपा सांसद ढुल्लू महतो और कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के समर्थकों के बीच जमकर झड़प हुई। दोनों गुटों के बीच कहासुनी, गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और पथराव से इलाके में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते व्यस्त बाजार की दुकानें बंद हो गईं और लोग इधर-उधर भागने लगे।
करीब 15 मिनट तक पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों पर लाठीचार्ज किया। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना के बाद प्रभातम मॉल को भी अस्थायी तौर पर बंद करना पड़ा। पुलिस उपद्रवियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इलाके में गश्त भी बढ़ा दी गई है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सांसद ढुल्लू महतो के बेटे और कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के बेटे और उनके समर्थकों के बीच मॉल में वाहन पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। इस घटना के बाद दोनों पक्ष सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। इस बीच शुक्रवार की दोपहर अचानक मॉल के बाहर दोनों गुटों के करीब दो सौ समर्थक जुट गए। पहले कहासुनी हुई और फिर दोनों गुटों के बीच झड़प हो गई। झड़प में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।
झड़प की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, मुख्यालय डीएसपी शंकर कामती, विधि-व्यवस्था डीएसपी नौशाद आलम, बरवाअड्डा, धनबाद और भूली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भीड़ तितर-बितर हुई। इस घटना के सिलसिले में अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। सिटी एसपी ने कहा है कि शहर में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह