रामपुर के धूनापुर ग्राम पर स्थित इंपैक्ट कॉलेज में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने युवाओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर देवेंद्र चौधरी ने कहा कि स्वदेशी केवल एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है। यह प्राचीन काल से सनातन संस्कृति की हमारी जीवन पद्धति है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं से आह्वान किया कि इस समय से ही स्वदेशी को प्राथमिकता देने का संकल्प लें। सभी लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया, मेक फार द वर्ल्ड के मूलमंत्र को अपनाएं और इसे आत्मसात करें।
स्वदेशी का संकल्प केवल आर्थिक मजबूती का साधन नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति हमारा प्रेम और समर्पण है। जब हम स्वदेशी अपनाते हैं तो न केवल देश की माटी से जुड़ते हैं, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करते हैं।
जिला अध्यक्ष हरीश गंगवाल ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी आंदोलन ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भी नई ऊर्जा का संचार किया था। उन्होंने कहा कि आज स्वदेशी का स्वरूप केवल खादी और दीयों तक सीमित नहीं है। यह ब्रह्मोस मिसाइल, तेजस विमान, सेमीकंडक्टर, डिजिटल इंडिया, यूपीआइ जैसी तकनीक तक फैल चुका है।।
कार्यक्रम में पिछड़ा राज आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पल, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, बैंक अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, जिला संयोजक मोहन कुमार लोधी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष भटनागर, जिला महामंत्री रविंद्र सिंह रवि, सतनाम सिंह, जिला उपाध्यक्ष जगपाल सिंह यादव, भारत भूषण गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अर्जुन रस्तोगी, कृष्ण अवतार लोधी, देवेंद्र चौधरी, कांता प्रसाद लोधी, ओम प्रकाश सैनी, लालता प्रसाद लोधी, ऋषभ ठाकुर, प्रशांत अग्रवाल, सरदार विक्रम सिंह, पुष्कर राणा, अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई