लखनऊ, विकास प्राधिकरण ने प्रियदर्शिनी योजना के पास सोपान इन्क्लेव अपार्टमेंट फेज-1 नव गठित रेजीडेंट वेलफयर एसोसिएशन को हैंडओवर कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार की उपस्थिति में आर0डब्ल्यू0ए के पदाधिकारियों ने पत्र पर साइन किए। एलडीए के उप सचिव माधवेश कुमार से जानकारी मिली कि सीतापुर रोड स्थित प्रियदर्शिनी योजना में सोपान इन्क्लेव फेज-1 का 2018 निर्माण वर्ष में काम ंपूरा किया गया था। लगभग 12,627 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस अपार्टमेंट में 02बीएचके एवं 03बीएचके के 244 फ्लैट तैयार किए गए हैं।
निर्माण पूर्ण होने से लेकर अब तक अपार्टमेंट में अनुरक्षण का कार्य प्राधिकरण द्वारा किया गया। इस सम्बंध में उपाध्यक्ष द्वारा अनुरक्षण कार्यों का हैंडओवर आर0डब्ल्यू0ए के पक्ष में करने के निर्देश दिये थे। इस संबंध में अपार्टमेंट में रहने वाले आवंटियों के मध्य चुनाव कराकर सोपान इन्क्लेव रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का रूप दिया गया।बता दें कि पिछले दिन एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार व अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी अन्य अधिकारियों व अभियंताओं के साथ सोपान इन्क्लेव फेज-1 में पहुंचे। इस दौरान नव गठित आर0डब्ल्यू0ए के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी। इसमें आर0डब्ल्यू0ए के पदाधिकारियों द्वारा हैंडओवर लेने के सम्बंध में सहमति दी। एसोसिएशन की अध्यक्ष रोहिणी जयसवाल व सचिव स्वस्ति अग्रवाल ने पत्र पर हस्ताक्षर करके हैंडओवर प्राप्त किया।
उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि आर0डब्ल्यू0ए द्वारा अनुरक्षण कार्यों का हैंडओवर लेने से सोसाइटी में रहने वाले समस्त आवंटियों को बड़ा लाभ मिलने वाला है। उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट में रहने वाले आवंटी वहां की समस्याओं को ज्यादा बेहतर तरीके समझ सकते हैं। ऐसे में अनुरक्षण कार्य आवंटियों द्वारा चुनी गयी समिति द्वारा किये जाने से समस्याओं का तुरंत व प्रभावशाली तरीके से निराकरण होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल