लखनऊ, विकास प्राधिकरण नई आवासीय योजना के लिए कई स्थानों को चिन्हित किया गया है। इसमें जानकीपुरम के सेक्टर-जे में अवस्थापना निधि से खेल मैदान बनाए जाने की तैयारी है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने यहां का काम जल्द शुरू कराने के लिए कहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने प्रवर्तन जोन-4 में कई बदलाव की जरूरत बताई है। इस दौरान सीतापुर रोड व आई0आई0एम0 रोड के मध्य नयी आवासीय योजना के लिए चिन्हित की गयी भूमि को भी देखने पहुंचे थे।
वहां अवैध निर्माण देखकर उपाध्यक्ष दंग रह गए। इस मामले में प्रवर्तन टीम की लापरवाही सामने आ रही है। सीतापुर रोड पर नयी आवासीय योजना के लिए बी0के0टी0 तहसील के विभिन्न गांवों की जमीन चिन्हित की गयी है। जिनमें से ग्राम-कमलाबाद, कमलापुर, सैदापुर, पलहारी एवं कोंडारी भोली एलडीए के प्रवर्तन जोन-4 में आते हैं। उपाध्यक्ष के निर्देश पर पूर्व में इन गांवों का ड्रोन सर्वे कराया गया था, जिसमें तमाम जगहों पर अवैध प्लाटिंग व निर्माण कार्य पाये गये थे।
ड्रोन सर्वे में चिन्हित इन अवैध प्लाटिंग व निर्माण कार्यों को 15 दिन में अभियान चलाकर हटाने के निर्देश दिये गये थे। उपाध्यक्ष ने सीतापुर रोड व आई0आई0एम0 रोड से सटे इन क्षेत्रों का निरीक्षण किया तो कुछ जगहों पर अवैध प्लाटिंग पर निर्माण कार्य मिले। इस पर उपाध्यक्ष ने प्रवर्तन जोन-4 के सहायक अभियंता अनूप श्रीवास्तव व अवर अभियंता विवेक पटेल को जमकर फटकार लगायी। साथ ही जोनल अधिकारी वन्दना पाण्डेय से नाराजगी जताते हुए मामले में रिपोर्ट तलब की है। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिये कि जल्द से जल्द चिन्हित क्षेत्र में सभी अवैध प्लाटिंग का ध्वस्तीकरण कराते हुए स्थल पर सूचना बोर्ड लगाये जाएं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह