Delhi Weather Today : दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे, जिसके बाद नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में भारी बारिश (Delhi-NCR Heavy rains) हुई। जहां लगातार बढ़ती गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए यह बारिश किसी राहत से कम नहीं है, वहीं अचानक हुई इस बारिश से तापमान में गिरावट आई है और सड़कों पर जलभराव भी देखने को मिल रहा। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मंगलवार को तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी ने राजधानी और आसपास के शहरों गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद का मौसम खुशनुमा हो गया है। दरअसल पिछले कई दिनों से एनसीआर में तेज धूप और उमस भरा मौसम बना हुआ था। कई दिनों से लोग सुबह से देर रात तक चिपचिपी गर्मी से परेशान थे। हालांकि, मंगलवार को अचानक बदले मौसम ने ठंडी फुहारें बरसाईं। बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट आई और उमस से राहत मिली। इतना ही नहीं आईएमजी की माने तो इस बाद दिल्ली-एनसीआर में ठंड भी जल्द दस्तक देगी।
बारिश (Delhi-NCR Heavy rains)के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई और कई इलाकों में जलभराव के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बच्चों और युवाओं ने बारिश का भरपूर आनंद लिया। लोगों ने सोशल मीडिया पर बारिश की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करके अपनी खुशी का इजहार भी किया। यह बारिश किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है, खासकर उन इलाकों में जहाँ देर से बोई गई फसलों को पानी की ज़रूरत थी। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश मानसून के जाने से पहले मौसमी संतुलन बनाए रखने में मदद करेगी।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हालांकि 2 अक्टूबर से बारिश कम हो जाएगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन भारी बारिश की संभावना कम हो जाएगी। 3 और 4 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 5 अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा। तापमान में धीरे-धीरे कमी आने की उम्मीद है, जो अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल