Delhi Triple Murder: रक्षाबंधन पर राजधानी दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई । यहां करावल नगर इलाके में एक महिला और उसकी दो बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हत्या से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम ने फिलहाल तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस को इस ट्रिपल मर्डर मामले में महिला के पति पर शक है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बेटियों की गला घोंटकर हत्या कर दी। बच्चियों की उम्र 5 साल और 7 साल है। पुलिस के मुताबिक, हत्या करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। आरोपी पति का नाम प्रदीप बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों की माने तो आरोपी पति कर्ज में डूबा था। जिसके चलते उसने अपनी पत्नी और दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, पुलिस को इस हत्याकांड की कोई ठोस वजह का पता नहीं चल पाया है। फ़िलहाल, दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।
इससे पहले, शुक्रवार रात राजधानी दिल्ली में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले के नंद नगरी थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने कपिल नाम के 28 वर्षीय युवक को गोली मार दी। घायल को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक नंद नगरी हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपिक की पहचान शिवम यादव के रूप में की गई है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी शिवम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और बताया है कि मृतक के साथ उसका पुराना विवाद था।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह